
वो रुत गयी, वो जामने गए,
वो अपने, वो पराये हो गए,
वो हमसफ़र, वो बेगाने हो गए,
वो काबू से, बेकाबू हो गए।।
वो रिश्तों के धागे कच्चे हो गए,
वो अपनों के बंधन अफ़साने हो गए।।
वो रात गयी, वो दिन गए,
वो साथी, वो बेसाथी हो गए,
वो लोग, वो अनजाने हो गए,
वो अनुज से, अग्रज हो गए।।
वो अपनेपन के रिश्ते निम्न हो गए,
वो अपनों के बंधन अफ़साने हो गए।।
वो फूल, वो अंगार हो गए,
वो सागर, वो रेगिस्तां हो गए,
वो पहाड़, वो मिट्टी हो गए,
वो प्राकृतिक से, कृत्रिम हो गए।।
वो अपनों का साथ जुदाई हो गए,
वो अपनों के बंधन अफ़साने हो गए।।
वो शिक्षित, वो गंवार हो गए,
वो दरिया, वो साहिल हो गए,
वो चमकते सितारें, वो अणु हो गए,
वो खाली से, मशरूफ़ हो गए।।
वो अपनों का श्लेष विश्लेष हो गए,
वो अपनों के बंधन अफ़साने हो गए।।
